पटना, मई 11 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सड़कों का निर्माण और इसके रखरखाव का कार्य तेजी से कराएं, समय सीमा के अंदर सभी कार्य पूरे हों। मुख्यमंत्री ने रविवार को पटना जिले के विभिन्न पथों और आरओबी का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक के पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया। यह पथ तुरहा टोली, कुही मोड़, खिरनीचक मोड़, रघुरामपुर पुल, डीपीएस स्कूल एवं लोदीपुर, चांदमारी होते हुए उसरी-छितनावां पथ को जोड़ता है। मालूम हो कि उसरी-छितनावां पथ का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान किया था। हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य होने से उसरी-छितनावां, शिवाला, नौबतपुर, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.