मुरादाबाद, अगस्त 6 -- मुरादाबाद। पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन प्रभावित हो गया। बड़ी संख्या में लोग घरों के अंदर कैद होने के लिए मजबूर हो गए। जरूरतमंद और नौकरीपेशा लोग ही रैनकोट के सहारे घरों से बाहर निकले। जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण महानगर की सड़कें ताल बन गईं। खाली प्लॉट पानी से लबालब हो गए। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों और दुकानों के अंदर पानी घुस गया। इससे हजारों का सामान भीगने से खराब हो गया। महापौर विनोद अग्रवाल के वार्ड 21 की हालत बेहद खराब नजर आई। कमला नगर, विजय नगर, शिवपुरी में घरों के अंदर पानी घुस गया। लोग व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए। महापौर के खिलाफ लोगों में गुस्सा भी दिखाई दिया। विजय नगर के पीछे से गुजरने वाले नाले की तो साफ-सफाई ही नहीं हुई। क्षेत्रीय पार्षद विवेक शर्मा के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.