मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार बजट में पांच नये एक्सप्रेस-वे के निर्माण और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख करोड़ के निजी निवेश के दूरगामी फायदे होंगे। आवागमन सुलभ होने से कारोबारी देश के दूसरे प्रदेशों के साथ खुलकर व्यापार कर सकेंगे। निजी निवेश से उत्तर बिहार समेत पूरे बिहार में उद्योगों का विस्तार होगा। बिहार बजट के बाद मंगलवार को उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के सभागार में परिचर्चा में चैंबर के पदाधिकारियों और व्यवसायियों ने बजट पर चर्चा में ये बातें कहीं। परिषद महामंत्री प्रमोद कुमार जाजोदिया ने कहा कि बीते वर्ष से इस बार का बजट बड़ा बनाया गया है। इससे बिहार में विकास को गति मिलेगी। वहीं, परिषद के पूर्व महामंत्री सज्जन शर्मा ने कहा कि बजट में हॉट विकास को बढ़ावा देने से ग्रामीण क्षेत्र के विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.