बागेश्वर, नवम्बर 25 -- कांडा। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया इन दिनों अपनी विधानसभा के भ्रमण पर हैं। वह गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं। साथ ही सरकार की योजना से भी लोगों को रूबरू करा रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में कांडा-कमस्यार मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत नायल बिलाड़ी, ग्राम पंचायत खुनौली, ग्राम पंचायत भतौड़ा में जनसम्पर्क और जनमिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने पेयजल, सडक, विद्युत, पेंशन,विद्युत, आवास सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराया। जनसंवाद के दौरान अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित करते हुए शेष समस्याओं व शिकायतों को दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारिंयो को आमजन-मानस की समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.