आगरा, जून 28 -- आगरा-ग्वालियर रोड पर सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या के खिलाफ लोग बेमियादी भूख हड़ताल पर चले गए हैं। लोगों की चेतावनी है कि जब तक दोनों समस्याओं का समाधान नहीं होगा, हड़ताल जारी रहेगी। नगला मांकरोल, नगला पदमा, रोहता बाग, सराल मलूक चंद में सड़कें जर्जर पड़ी हैं। बारिश में यहां पानी भर जाता है। जल निकासी का प्रबंध नहीं है। इसके खिलाफ किसान नेता श्याम सिंह चाहर, सिस्टम तो सुधरेगा के संयोजक नीरज शर्मा, किसान नेता चौ. दिलीप सिंह के नेतृत्व में प्रभावित लोगों ने ग्वालियर हाइवे रोड नगला मांकरोल पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के बीच में सड़कें और जल निकासी उलझ गई है। हड़ताल में मनीष, जयवीर, चक्खन सिंह, सूरज मयंक शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुनील फौजदार, वासुदेव कुशवाह, महेश फौजदार, विनोद फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.