शामली, जनवरी 14 -- शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद आवश्यक है। सड़क सुरक्षा अभियानों से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन इसे निरंतर बनाए रखना जरूरी है, विशेष रूप से युवाओं के बीच। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक होता है, इसलिए युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता में छात्रा वंशु बंसल ने अपनी प्रभावशाली वाचन शैली और विचारों से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा तुलसी ने द्वितीय तथा छात्र सूर्यदेव ने तृतीय स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.