मुजफ्फर नगर, मार्च 6 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेडी गांव के जंगल में पिछले दिनों से नजर आ रहे अजगर सांप से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बुधवार को जंगल जाते समय बच्चा अजगर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। गनीमत रही की बच्चे ने दूसरे खेत में भाग कर जान बचाई। सूचना देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। पिछले करीब तीन दिन से सठेडी गांव निवासी किसान सुनील काजी के खेत में अजगर दिखाई दिया था। अजगर के देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। सूचना देने के तीन दिन बाद भी वन विभाग का कर्मचारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम को गांव के कुछ बच्चे खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा अजगर के पास से निकल गया। अजगर को देखकर बच्चे की चीख निकल गई। बच्चे ने दूसरे खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.