बुलंदशहर, नवम्बर 30 -- गुलावठी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक संजेश कुमार के अनुसार वह पुलिस टीम के साथ कस्बे में संदिग्ध लोगों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मोहल्ला लाल डिग्गी में एक व्यक्ति संदिग्ध व्यक्ति सट्टा लगवा रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम विपुल पुत्र लाजपतराय निवासी मोहल्ला श्यौदत्त है। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टे की पर्ची एवं 640 रूपये नकद बरामद किए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...