फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- फर्रुखाबाद। सट्टा कारोबार करने के मामले में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा हेमन्त कुमार ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी सुरजीत दिवाकर को चेकिंग के दौरान ग़मा देवी मंदिर के पास पकड़ा गया तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्चियों की एक गड्डी तथा कुछ नंबर बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि जुए और सट्टा कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी । पकड़े गए युवक से पुलिस को जो जानकारी मिली है उस पर पुलिस अन्य लोगों को तलाश रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...