आगरा, जनवरी 1 -- गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक सटोरिया को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि सट्टे की खाईबाड़ी करते आरोपी सोनू निवासी मोहल्ला सुदामापुरी को गुरुवार की दोपहर ढिपाली तिराहे से गिरफ्तार किया है। कब्जे से 1990 रुपये की नकदी एवं सट्टे की पर्चियां बरामद हुई हैं। सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...