रुद्रपुर, मई 19 -- काशीपुर संवाददाता। कटोराताल चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाईबाड़ी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1460 रुपए व कापी पेन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 13 जी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रविवार की रात एसआई गिरीश चंद्र पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने उनको सूचना दी। कहा ईदगाह से पहले मोड पर बाग में एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। जहां टीम ने छापा मारा। तब वह एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। जिसकी जेब से सट्टा से जुड़ी पर्चियां व 1460 रुपए बरामद हुए। जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम वाहिद हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी काजीबाग बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 13 जी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.