मुरादाबाद, जनवरी 2 -- क्षेत्र के गांव थावंला में सट्टे में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास सट्टे की खाईबाड़ी करने के सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने थावंला गांव के रहने वाले मुशर्रफ पुत्र मेहरबान को गिरफ्तार किया। उसके पास एक डायरी पैन तथा तथा नगद रकम भी बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...