बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- जिला पुलिस ने सट्टा माफिया त्रिलोकचंद उर्फ त्रिलोकी के कई बैंक खातों में जमा 10.16 लाख जब्त कर लिए हैं। डीएम ने गैंगस्टर अधिनियम के प्रावधानों के तहत आदेश पारित किया था, जिसके बाद जिला पुलिस ने खातों में जमा रकम जब्त की है। रविवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी त्रिलोकचन्द उर्फ त्रिलोकी एक कुख्यात जुआ माफिया है और वह थाना कोतवाली नगर का हिस्ट्रशीटर अपराधी भी है। उसके विरुद्ध जुआ, मादक पदार्थ तस्करी और गैंगस्टर अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी त्रिलोकी ने बुलंदशहर में जुआ अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित अपराधों को कारित करके अवैध रूप से बड़ी धनराशि अर्जित की थी। इस अवैध कमाई को उसने छिपाने के उद्देश्य से विभि...