लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- खीरी टाउन। थाना खीरी पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सट्टे की पर्चियां और नगद राशि बरामद की है। खीरी थाना प्रभारी ने बताया कि अनीस अहमद निवासी मोहल्ला सैयदवाड़ा को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से आठ अदद सट्टा पर्ची और 38500 रुपये नगद बरामद किये हैं। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...