फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- फर्रुखाबाद । सट्टा कारोबार करने के मामले में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है । दरोगा हेमन्त कुमार ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी सुरजीत दिवाकर को चेकिंग के दौरान ग़मा देवी मंदिर के पास पकड़ा गया । तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्चियों की एक गड्डी तथा कुछ नंबर बरामद हुए । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि अवैध जुए और सट्टा कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...