बदायूं, अप्रैल 22 -- सदर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान दरगाह तिराहे के पास सट्टा लगाते एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान विकास पुत्र अशोक निवासी मोहल्ला सैय्यदगंज कोतवाली बदायूं के रूप में हुई है। एसआई संजय तोमर, कांस्टेबल ओम प्रकाश व प्रवीण कुमार के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक दरगाह तिराहे के पास सट्टा कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी की जेब से 350 रुपये नगद, एक डॉट पेन और सट्टे की पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने सट्टा लगाने की बात कबूल की और माफी मांगने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.