कन्नौज, दिसम्बर 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में जुआ-सट्टे का अवैध कारोबार चरम पर है। पुलिस बेखौफ सटोरियों पर मेहरबान होती दिख रही है। इस समय सोशल मीडिया पर नगर के एक स्टोरी का सट्टे का नंबर लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो कि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इतना जरूर है, कि जिस तरीके से जुआ और सट्टा का कारोबार क्षेत्र में हावी है, उसे काफी लोग परेशान भी हैं। नगर और आसपास के क्षेत्रों में जुआ और सट्टे का अवैध कारोबार इन दिनों अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रतिदिन लाखों रुपये का लेन-देन इन दोनों गैरकानूनी धंधों में हो रहा है। जिससे युवाओं सहित कई परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके हैं। जुए के फड़ बड़े पैमाने पर सजाए जा रहे हैं। स्थानीय क्षेत्र के अलावा अन्य जनपदों से भी ...