अलीगढ़, जुलाई 9 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जटा टवी गलज्जलप्रवाह पावितस्थले गलेऽव लम्ब्यलम्बितां भुजंगतुंग मालिकाम्, डमड्डमड्डमड्डमन्निनाद वड्डमर्वयं चकारचण्डताण्डवं तनोतु नः शिव: शिवम्। हड़ताल मृदंग हुहुकट हाकट धाकट धीकट नाद धरे, द्रह द्राह दिदीकट विकट दोकट फट्ट फरंगत फैर फरे। ऐसे ही गीत, भजन और शिव स्तुति अलीगढ़ के तमाम शिव मंदिरों पर सुनाई देंगी। जय भोले नाथ के उद्घोषों से आकाश गुंजायमान होगा। कल से श्रावण मास शुरु होने जा रहा है। श्रावण माह भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने का विशेष महत्व है। श्रावण में भगवान शिव की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस विशेष माह के लिए अलीगढ़ के शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई है। बाबा के दरबार को भव्यता के साथ सजाया जाएगा। लाखों...