नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू अदालत ने सोमवार को 1984 सिख विरोधी दंगों के जनकपुरी से जुड़े मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई टाल दी। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 14 अप्रैल का दिन तय किया है। सोमवार को इस मामले में सज्जन कुमार का बयान दर्ज होने थे। अदालत ने 25 फरवरी को सरस्वती विहार से जुड़े सिख विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बता दें कि वर्ष 1984 सिख दंगे के दौरान जनकपुरी में सोहन सिंह और उनके दामाद अवतार सिंह समेत दो सिखों की एक नवंबर, 1984 को हत्या हो गई थी। वहीं, विकासपुरी इलाके में गुरुचरण सिंह को जिंदा जला दिया था। 2015 में दोनों मामलों मे विशेष जांच समिति (एसआईटी) ने केस दर्ज कर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.