भागलपुर, फरवरी 1 -- शाहकुंड। पिछले नवंबर माह में लूट की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने वाले को सजौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामदयाल कुमार ने कहा कि लूटी गई मोबाइल का उपयोग वादी के भाई द्वारा किया जा रहा था। इस संबंध में वादी से पूछताछ किया गया तो वादी के द्वारा बताया गया कि घर में पैसा के मजबूरी के कारण लूट की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराकर पैसा और मोबाइल रख लिया गया। मेरे साथ कोई लूट की घटना नहीं घटी थी। प्राथमिकी में दर्ज मोबाइल बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...