फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। शहर से लेकर ग्रामीणांचलों तक महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। जिले के शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रात 12 बजे से ही भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रमुख मंदिरों को जाने वाले मार्गों में भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है। वहीं कई रूटों पर डायवर्जन भी किया है। ताम्बेश्वर मंदिर में महिला एवं पुरुष भक्तों के लिए अलग अगल लाइन लगाकर भोले के दर्शन की व्यवस्था की गई है। फतेहपुर। महा शिवरात्रि पर शहर के सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटने की संभावना को लेकर तड़की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नंदी गेट से श्रद्धालुओं के लिए छाव की व्यवस्था की गई है। मंदिर के मुख्य द्वार से महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था रहेगी, जबकि पूजा अर्चना क...