कानपुर, फरवरी 22 -- घाटमपुर, संवाददाता। सजेती के मढ़ा गांव में शनिवार रात कार सवार प्रधान के बेटे और उसके साथियों ने दलित बस्ती में हमला बोलकर जमकर उत्पात मचाया। दिन में हुए विवाद के बाद फायरिंग कर पहले दहशत फैलाई फिर एक दलित का घर फूंक दिया। विरोध करने जो भी सामने आया उसे जमकर पीटा और धारदार हथियार से हमला किया। घटना में घायल हुए चार लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर विधायक सरोज कुरील सीएचसी पहुंचीं और घायलों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। सरगांव की प्रधान निधी यादव का बेटा अभय शनिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली से भूसा लेकर घाटमपुर आ रहा था। मढ़ा गांव के महेश संखवार के घर के सामने एक मिक्सर मशीन खड़ी थी और उसकी भैंस बाहर बंधी थी। आगे सरकारी राशन लेकर आया ट्रक भी खड़ा था, जिससे रास्ता संकरा था। इसी बात पर अभय व महेश की पत्नी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.