पीलीभीत, जनवरी 26 -- पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में वित्तीय वर्ष 2024 25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनं।तर्गत पात्र छात्रों एवं वित्तीय वर्ष 2025- 26 में पूर्व दशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत समस्त वर्षों के पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति की धनराशि उनके आधार सीडेड बैंक खाते में आवंटित किए जाने के क्रम में मुख्यमंत्री ने छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...