मुंगेर, अप्रैल 5 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को मां कालरात्रि की पूजा के साथ ही दुर्गा मंदिरों का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही माता के दर्शन-पूजन के लिए लोग पंहुचने लगे। शनिवार को महाष्टमी पर पूजा केन्द्रों पर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। शुक्रवार को शक्तिपीठ चंडिका स्थान सहित दुर्गा मंदिरों में विधि विधान से सप्तमी पूजा की गई। सुबह चार बजे से ही लोग पूजा के लिए शक्तिपीठ चंडिका स्थान पहंुचने लगे। चंडिका स्थान में पूजा के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने माता को जल-फूल, नारियल अर्पित कर मनोकामना पूर्ति की कामना की। चंडिका स्थान के पास ही शेरपुर में बड़ी दुर्गा की पूजा के लिए भी भक्तों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा गुलजार पोखर, बेकापुर, लल्लू पोखर, पूरबसराय, बेलदार टोली, रिफ्यूजी ...