बदायूं, दिसम्बर 3 -- बिल्सी। कुटी मंदिर पर महाकाल के भक्तों ने खाटू श्याम स्वरूप में बाबा का दिव्य श्रृंगार किया। बाबा की अद्भुत झांकी के दर्शन को देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर पर भी महाकाल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया। भक्तों ने महाकाल की महिमा का गुणगान किया, उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...