पूर्णिया, फरवरी 15 -- बनमनखी संवाद सूत्र। बनमनखी के धीमा गांव में महाशिवरात्रि को लेकर बाबा उग्रेश्वरनाथ महादेव का दरबार सज कर तैयार है। शिव विवाह उत्सव एवं मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ आज से चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू हो रहा है। अलग-अलग शिव मंदिरों से आज गाजे- बाजे के साथ शिव की बारात निकलेगी। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कोसी कॉलोनी शिव मंदिर ड्रेनेज कॉलोनी एवं रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भी शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। उग्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर समेत अलग-अलग शिव मंदिरों में अष्टयाम संकीर्तन एवं रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर के भीतर तथा बाहरी परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है तथा शिव मंदिर को आकर्षक रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। उग्रेश्वर नाथ महादे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.