अंबेडकर नगर, नवम्बर 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के प्रथम गुरु, गुरुनानक देव की जयंती मनी। जयंती को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया गया। प्रकाश पर्व पर नगर के शहजादपुर के सिंह सभा गुरुद्वारा में भाईजी परमीत सिंह ने अमृतवाणी का प्रवचन किया। गुरुद्वारे में सुबह से दोपहर तक शबद कीर्तन हुआ। इसके बाद लंगर आयोजित हुआ। लंगर में लोगों में प्रसाद वितरित हुआ। गुरु नानक देव की जयंती के लिए गुरुद्वारा की विशेष सजावट हुई। रॉकी मखीजा व अन्य ने व्यवस्था दी। अंकित सिंह, एस मखीजा, लकी मखीजा, गुरुदेव कलसी, वैभव अरोड़ा, जय मखीजा, आकाश छाबड़ा, यश छाबड़ा, राजू मखीजा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.