भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर। शहीद जुब्बा साहनी केन्द्रीय कारा में दुष्कर्म की सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गयी। खगड़िया के बखरी सलौना स्थित वार्ड-6 निवासी जागो महतो(70) ने शुक्रवार को मायागंज में दम तोड़ दिया। शनिवार को परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंप दिया गया। पॉक्सो एक्ट में जागो महतो सश्रम कारावास की सजा काट रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...