गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा, हिटी। महाशिवरात्रि का त्योहार जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। उसके लिए सभी शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय में बाबा खोनहर नाथ मंदिर प्राचीन शिव मंदिर है। वहां मेले का आयोजन होगा। उसके अलावा जुड़वनियां शिव मंदिर, सहिजना शिव मंदिर, पीएचइडी शिव मंदिर, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर, शिव ढोंढ़ा सहित अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करेंगे। जिला मुख्यालय स्थित शिव ढोंढ़ा मंदिर में महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों की तैयारी पूरी कर ली गई है। विश्वनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के तहत शिव विवाह, भंडारा, संकीर्तन और भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। शिव बार...