एटा, फरवरी 6 -- महाशिवरात्रि आगमन से पूर्व शहर के प्रमुख प्राचीन शिवालय कैलाश मंदिर पर रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर के सेवादार और कारीगर मंदिर की चोटी और गर्भगृह से लेकर मंदिर प्रांगण तक को भव्य रूप देने में जुटे हैं। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सेवादार श्रद्धालुओं के लिए विशेष बैरिकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था कर रहे हैं। जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन की तैयारियां कर रहा है। कांवड़ रूटों पर सामाजिक संस्थाओं और शिवभक्तों द्वारा कांवड़ियों के लिए जलपान और विश्राम के शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां भक्तों की थकान मिटाने के लिए हर संभव सेवा दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...