हरिद्वार, जनवरी 2 -- ग्राम पंचायत सजनपुर पीली के पंचायतघर में शुक्रवार को आयोजित 'सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम में लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। आधार और राशन कार्ड के साथ-साथ बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी करीब 24 समस्याएं अफसरों के सामने रखी गईं। लोक निर्माण विभाग हरिद्वार के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार और सहायक अभियंता आलोक तोमर ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए उनको उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के साथ समाधान का भरोसा दिलाया। अफसरों ने गांव में विशेष बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित कराने की जरूरत भी बताई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रूबी देवी, सुशील पाल, विधिक सेवा प्राधिकरण से एमके सूर्या और प्रदीप सैनी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.