कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। अखिल भारतीय किन्नर महासभा के 11 दिवसीय सम्मेलन में मंगलवार को सजे धजे किन्नर विंटेज कार, बग्घी, घोड़े और ऊंट पर सवार होकर निकले। वे जब बैंड बाजों की धुन पर जमकर थिरके तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा का कई जगह क्षेत्रीय जनता ने फूल बरसा कर स्वागत किया। शकुंतला लान से विधिवत पूजा-अर्चना और चाक पूजन के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 15 हजार किन्नर पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते कर्रही रोड से पाल चौराहा होते हुए दामोदर नगर वैष्णो माता मंदिर पहुंचे। जहां मां वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना कर सनातन धर्म की मजबूती, देश की खुशहाली और समाज में समरसता की कामना की। 11 किमी लंबा रास्ता तय करने के बाद यात्रा पुन: लॉन पहुंचकर समाप्त हुई। महासभा की प्रदेश अध्यक्ष काजल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.