फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ईद का त्यौहार जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई और नमाज बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई। ईद नमाज बाद खुदा की बारगाह में नमाजियों ने हाथ फैलाकर शहर व मुल्क में अमन और तरक्की के लिए दुआ की। सोमवार को जिले में ईद का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज से पहले सुबह से ही मुसलमानो के चेहरे पर ईद की खुशी की चमक साफ दिखाई दी। सुबह ईद की नमाज को लोग ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचने लगे। जिले में कहीं सात बजे तो कही साढ़े सात और आठ से नौ बजे नमाज अदा की गई। खंदिया अहमदगंज स्थित नई ईदगाह में शहर इमाम मुफ्ती मोअज्जम अली ने ईद की नमाज अदा कराई। ईद की नमाज से पहले उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.