नई दिल्ली, मई 30 -- यह क्रिकेट को लेकर जुनून है, पागलपन है या प्रचार पाने का तरीका। या फिर यह इन सबका कॉकटेल है, कहना मुश्किल है। अगर कोई ये कहे कि अगर फलां टीम आईपीएल नहीं जीती तो वह अपने पति या पत्नी को तलाक दे देगा या दे देगी तो इसे क्या कहेंगे? इसे आप पागलपन कहिए या फिर पब्लिसिटी स्टंट, इससे जीवनसाथी के तो तोते उड़ ही जाएंगे। हां, अगर वह पहले से जानता या जानती हो कि ये एक प्रचार पाने का महज स्टंट है तो बात अलग है। एक महिला फैन ने आरसीबी को लेकर कुछ ऐसा ही ऐलान किया है।RCB बनाम पंजाब किंग्स मैच में महिला ने लहराई तख्ती एक महिला फैन ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही इंस्टाग्राम पर ऐलान कर दिया था कि इस बार अगर आरसीबी नहीं जीती तो वह अपने पति को तलाक दे देगी। कहती है कि वह धमकी नहीं दे रही, स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं है, बल्कि पूरा सच बोल रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.