नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- तान्या मित्तल के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल ने बहुत सारे दावे किए थे। उन्होंने अपनी अमीरी की ऐसी-ऐसी कहानियां सुनाई थीं कि लोगों काे हजम नहीं हो रहा था। ऐसे में अब 'बिग बॉस' से बाहर निकलने के बाद वह वीडियोज पोस्ट कर अपने दावों को सही साबित कर रही है। इन वीडियोज को देख लोग दंग रह गए हैं। किचन में मिली लिफ्ट ये वीडियोज तान्या ने नहीं बनाए हैं, ये वीडियोज न्यूज पिंच ने बनाए हैं। उन्होंने तान्या के घर का दौरा किया और वहां के लोगों से तान्या के दावों का सच पूछा। सामने आए एक वीडियो में तान्या के किचन में लिफ्ट देखने को मिला। तान्या के कुक ने लिफ्ट खोलकर दिखाई।तान्या के लिए स्पेशल स्पा दूसरे फ्लोर पर वॉटर फाउंटेन देख लोग चौंक गए। तान्या के परिवार के सदस्य ने ...