मोतिहारी, फरवरी 20 -- पीपराकोठी। सच दिखाने वाली फिल्मों से घबराहट कैसी। जिन फिल्मों में ऐतिहासिक या सामाजिक सच्चाइयों को दिखाया जाता है, उनकी आलोचना के बजाय सराहना होनी चाहिए। उक्त बातें केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने रक्सौल जाने के क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र में भ्रमण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुई त्रासदी को सामने लाती है और देश के युवाओं को यह इतिहास जानना जरूरी है, ताकि सामाजिक समरसता मजबूत हो सके। इसी संदर्भ में ' द केरल स्टोरी 'फिल्म का भी जिक्र किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने वाली फिल्मों का समर्थन होना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी वास्तविक घटनाओं से परिचित हो सके और इतिहास को समझ सके। बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्...