बुलंदशहर, नवम्बर 12 -- बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह विवि के पूर्व कुलपति व क्षेत्र सह- संघ चालक प्रो. एनके तनेजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया। प्रो. एनके तनेजा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विस्तृत परिचय दिया और इसकी आवश्यकता व विशेषताओं से अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सच्चे स्वयंसेवक को ध्येयनिष्ठ, निरहंकारी, आत्मनिरीक्षक, समर्पित व संघटित शक्ति संपन्न होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी की शंकाओं का समाधान भी किया।विभाग संघचालक रविकरन ने संघ के कुछ सेवा कार्यों का उल्लेख किया। संघ के पदाधिकारी अमित सिंह ने कहा कि संघ का आधार समरूपता है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने सभी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.