रुडकी, अगस्त 3 -- कस्बे में स्थित प्राचीन नंदा वाला बाग शिव मंदिर में रविवार सुबह महा रुद्राभिषेक व यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान शिव से सभी के सुख शांति की कामना की गई। कस्बे में स्थित नंदा वाला बाग शिव मंदिर में पंडित सुनील शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार करते हुए रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के बाद यज्ञ कर सुख शांति की कामना की गई। इस दौरान भंडारे का आयोजन करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। पंडित सुनील शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर यज्ञ करने से मनुष्य की मनोकामना पूरी होती है। भगवान शिव को श्रावण मास में जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, दही, शहद चढ़ाने मात्र से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। इस अवसर पर प्रभास शर्मा, आशुतोष शर्मा, यति शर्मा, लता शर्मा, अग्रिमा फाल्गुनी, रमेश सैनी, यशवीर सिंह, नितिन कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.