इटावा औरैया, फरवरी 6 -- श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन रुक्मिणी- कृष्ण विवाह की कथा में व्यास आचार्य पं राहुल त्रिपाठी ने कहा कि सच्चे प्रेम व पूरे विश्वास के साथ ईश्वर की शरण में जाने पर सभी प्रकार की सांसारिक बाधाएं दूर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण के प्रति रुक्मिणी का प्रेम समर्पित भाव का था, जिसके बल पर ही आत्मा व परमात्मा का मिलन हुआ। साथ ही भगवान कृष्ण के साथ युद्ध में पराजित शिशुपाल व रुक्मी का दंभ व अहंकार काफी हद तक नष्ट हो गया। रुक्मिणी के निवेदन पर ही उनके भाई रुक्मी का कृष्ण भगवान ने वध नहीं किया। परम ज्ञानी उद्धव ने गोपियों को कृष्ण का संदेश दिए जाने के प्रसंग में आचार्य ने कहा कि गोपियों ने प्रेम के बदले योग संदेश को पूरी तरह नकार दिया। उद्धव ने गोपियों को निर्गुण ब्रह्...