कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर। श्री भुवनेश्वर साई धाम मंदिर प्रांगण, किदवई नगर में साईं धाम मंदिर के 20वें स्थापना दिवस व 52वें सात्विक यज्ञ पर अयोध्या धाम से आए कथावाचक पं. धराचार्य महाराज ने तीसरे दिन नृसिंह अवतार की कथा सुनाई। बताया कि सच्ची भक्ति से जन्म-मरण का बंधन कट जाता है। अहंकार, लोभ, मोह का नाश होता है। व्यक्ति अपने जीवन में जिस प्रकार के कर्म करता है, उसी के अनुरूप उसे मृत्यु मिलती है। मानव हृदय ही संसार सागर है। मानुष को खुद को भक्ति में मथना होता है। इससे उसे प्रभु की प्राप्ति होती है। महाराज ने प्रभु जहां ले चलोगे वहां मैं चलूंगा भजन का गायन कर भाव विभोर किया। यहां मिथलेश गुप्ता, कौशल गुप्ता, अनिल शुक्ला, नवीन अग्रवाल, नरेश सोहने, कमलेश गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...