जमशेदपुर, अगस्त 1 -- जमशेदपुर। सच्चिदानंद महतो धालभूम के भूमि सुधार उव समाहर्ता (एलआरडीसी) बनाये गये हैं। वे अभी गिरिडीह के बगोदर में इसी पद पर थे। गौतम कुमार के पश्चिमी सिंहभूम का डीटीओ बनाये जाने से धालभूम के एलआरडीसी का पद खाली हो गया था। जमशेदपुर प्रखंड के सीआई रहे हिम्मत लाल महतो प्रोन्नति पाकर सीओ बन चुके हैं। उनका तबादाला जामताड़ा के फतेहपुर से सरायकेला सदर के सीओ पद पर किया गया है। दूसरी ओर, गम्हरिया के बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी का तबादला सरायकेला खरसावां जिले के ही नीमडीह सीओ पद पर किया गया है। वे पूर्व में पोटका बीडीओ रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.