पीलीभीत, मार्च 16 -- चैत्र माह की शुरूआत के दिन से ही पूरनपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्त मां पूर्णागिरि के दर्शन करने के लिए रवाना हो रहे हैं। रविवार को गांव घुंघचाई और पिपरिया दुलई से बड़ी संख्या में भक्त पैदल रवाना हुए। इससे पहले जत्थे में शामिल भक्तों का तिलक वंदन किया गया। घुंघचाई गांव में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें माता रानी का सिंहासन और कलाकारों की झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं ने गांव के बाहर तक आकर भक्तों को विदाई दी। पूरनपुर में पहुंचे जत्थों का जगह-जगह स्वागत किया गया। मां पूर्णागिरि के दर्शन करने के लिए होली पर्व के दूसरे दिन से ही भक्तों के जाने का सिलसिला जारी है। पूरनपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्त पैदल, साइकिल, बाइक और अन्य वाहनों से रवाना हो रहे हैं। पैदल और साइकिल से जाने वाले भक्तों की संख्या अधिक देखी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.