मैनपुरी, सितम्बर 21 -- नगर के कबीर आश्रम पर रविवार को सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें महंत अमर साहेब ने प्रवचन दिए और मां दुर्गा की शक्तियों को बताया। उन्होंने कहा कि नौ दरवाजों के किला में रहने वाली सत्य आत्मा ही सच्ची दुर्गा शक्ति है। इसी दुर्गा शक्ति को जागृत करने के लिए नौ दुर्गा वृत रखा जाता है। इसलिए कहा गया है कि सच्चा व्रत वही है जिसमें बुरे विचारों, खराब कर्मों का त्याग किया जाए। व्रत में लोगों को अपनी गलत आदतों को सुधारना चाहिए। महंत ने कहा कि हमारे शरीर को संचालित करने वाली आत्मा ही सच्ची दुर्गा शक्ति है। इसे पावरफुल बनाने के लिए सत्य का पालन करना चाहिए। रामायण की चौपाई में कहा गया है कि सत्य समान धर्म नहीं भाई। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपना जीवन सुधारने के लिए जितने भी व्रत, संयम, नियम व पूजा सभी को करना चाहिए। सत्य आत्मा के तल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.