रांची, अक्टूबर 11 -- रांची। वरीय संवाददाता श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में शनिवार को भव्य भजन-सत्संग प्रवचन एवं संत देवचंद्र जी महाराज का जन्म दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। जन्म दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी सदानंद ने अपने प्रवचन में कहा कि सच्चा दीपोत्सव वही है, जो हमारे अंतर्मन में जागरुकता, प्रेम, सद्भाव और आत्मज्ञान का प्रकाश फैलाता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाएं और समाज में सकारात्मक योगदान दें। स्वामीजी शनिवार को विमान से रांची आए और प्रवचन और अन्य कार्यक्रम के बाद पटना रवाना हुए। इस अवसर पर स्वामीजी ने सभी को दीपावली, भाई दूज एवं गोपाष्टमी की शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया। श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.