भदोही, फरवरी 14 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शुक्रवार को दोपहर में जिले में रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मरीजों तथा उनके परिजनों से फोन करके सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव पर वे काफी हमलावर नजर आए। डिप्टी सीएम ने जिले के लोगों से आह्वान किया कि प्रसूताओं का प्रसव सरकारी अस्पतालों में कराएं। निजी अस्पतालों से बेहतर सुविधाएं यहां पर मिल रही हैं। सीएचसी का गहन निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। वेटिंग हाल में बैठी बुजुर्ग मरीज कुसुम देवी से बात की। मरीज द्वारा पैर में दर्द की समस्या बताई गई, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराकर समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मरीज के पति के अंगुली में चोट लगने ...