नई दिल्ली, फरवरी 4 -- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को दावा किया कि सरकार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। कहा कि सरकार को डर है कि पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब पर राहुल के बोलने से यह सच्चाई सामने आ जाएगी कि जब चीन हमारी सीमाओं पर था, तब देश के नेतृत्व की क्या प्रतिक्रिया थी। मालूम हो कि बुधवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में जवाहरलाल नेहरू के अलावा एक पूर्व नौकरशाह और एक विधिवेत्ता की किताबों का जिक्र करते हुए पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस के अन्य नेताओं पर निशाना साधा। उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया। इसके बाद प्रियंका ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि जब मोदी सरकार सदन को बाधित करना चाहती है, तो निशिकांत दुबे को बोलने के लिए खड़ा कर देती है। जह...