धनबाद, जुलाई 27 -- धनबाद, विशेष संवाददाता झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल का सचेतक नियुक्त किए जाने पर राज सिन्हा का भाजपाइयों ने स्वागत किया। शनिवार को राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर राज सिन्हा ने कहा कि सचेतक बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार। पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, उसे पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। भ्रष्टाचार चरम पर है। कोयले के अवैध खनन का मुद्दा भी विधानसभा में उठेगा। मंईयां सम्मान से हजारों माताओं बहनों को वंचित रखने का मामला भी उठेगा। धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। मौके पर धनेश्वर महतो, महेश पासवान, विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.