कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर। सचेंडी में तेज रफ्तार वाहन सड़क पार कर रहे रिसॉर्ट कर्मी को कुचल कर निकल गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मूलरूप से घाटमपुर के बरीपाल निवासी 45 वर्षीय करन सिंह सचेंडी स्थित एक रिसॉर्ट में नौकरी करते थे। वह पत्नी विनीता, बेटे सुमित और बेटी प्रांसी के साथ सचेंडी में रहते थे। परिजन ने बताया कि रविवार रात को रिसॉर्ट मालिक ने उन्हें सामान लाने के लिए भेजा था। इस दौरान सड़क पार करते वक्त एक वाहन उन्हें कुचल कर भाग निकला, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...