कानपुर, फरवरी 23 -- सचेंडी। गज्जापुरवा में युवक का शव पेड़ में रस्सी के सहारे झूलता मिलने पर सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भीमसेन गज्जापुरवा में रहने वाले जयप्रकाश सिंह हरियाणा स्थित एक आश्रम में साधु का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। परिवार में पत्नी सुनीता व पांच बेटे हैं। दूसरे नंबर का 22 वर्षीय बेटा विकास खेती-किसानी करता था। बड़े भाई आकाश ने बताया कि रविवार रात कॉल आने के बाद विकास घर से निकल गया था। देर रात घर न लौटने पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। वहीं, सोमवार तड़के करीब पांच बजे महिला पंचायत भवन के पास नीम के पेड़ से विकास का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की स...