संतकबीरनगर, मार्च 24 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र के लेदवा श्री पाल गांव के सचिव को डीपीआरओ ने नोटिस भेजकर ग्राम पंचायत में दो परियोजनाओं पर बिना काम करवाए ही भुगतान करने के मामले में उक्त परियोजनाओं की मूल पत्रावली तलब की है। डीपीआरओ मनोज कुमार ने सचिव सतीश कुमार को पत्र भेजकर मूल पत्रावली को तलब किया है। जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि जुबेर के खेत से जौहर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य में 4,25,364 रुपए तथा जौहर के घर से बुधनी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य में 3,52,400 और 1,17,700 रुपए का भुगतान लिया गया है । दोनों परियोजनाओं पर कुल मिलाकर दस लाख से ज्यादा का भुगतान किया गया है। उक्त परियोजनाओं पर बिना काम करवाए भुगतान का आरोप सोशल मीडिया पर लगाया गया था। सोशल मीडिया पर आए प्रकरण का संज्ञान डीपीआरओ ने लिया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.